बिहार चुनाव : दूसरे दंगल में 53 प्रतिशत हुई वोटिंग
दूसरे चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला वोटिंग मशीनों में बंद हो गया उनमें जद (यु) के मंत्री रामनाथ ठाकुर, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, शाहीद अली खान, वरिष्ठ नेता रमई राम, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एमए फातमी के पुत्र फराज फातमी तथा कांग्रेस के नागमणि तथा डा. अशोक राम प्रमुख हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार राकेश ने रविवार की शाम पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस चरण में 98,44,981 मतदाताओं में से 52. 55 प्रतिशत मतदाताओं ने 10,312 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा पूर्वी चंपारण में 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि दरभंगा में 48 8, शिवहर में 49, मुजफ्फरपुर में 53$ 35, समस्तीपुर में 54$ 3 तथा सीतामढ़ी जिले में 51 प्रतिशत मतदाताओं ने मत डाले। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में करीब 47,343 मतदानकर्मी लगाए गए थे जबकि 222 मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि एक-दो मामलों को छो़डकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।













Click it and Unblock the Notifications