आस्ट्रेलिया के रेस्तरां में विस्फोट
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार रात 9.10 बजे मैकडोनॉल्ड रेस्तरां में हुआ। यह रेस्तरां पेनरिथ इलाके में स्थित है।
पुलिस की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया, "विस्फोट की वजह से रेस्तरां का शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट के समय मौके पर कोई नहीं था।"
पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications