न्यूजीलैंड में बनेगा नया आव्रजन काननू
आव्रजन मामलों से जुड़े विभाग ने बताया कि 29 नवम्बर से लागू किए जाने वाले नए कानून के मुताबिक यहां जिन छात्रों के पास अध्ययन करने का अधिकार नहीं है और अगर शिक्षा संस्थान ऐसे छात्रों को पंजीकृत करते हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
आव्रजन विभाग के अनुसार शिक्षण संस्थानों को अपनी ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रणाली में सुधार की जरूरत है। साथ ही विदेशी छात्रों के लिए भी वीजा रखना बेहद आवश्यक होगा जिससे कि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।
आव्रजन सलाहकार रिचर्ड हॉवर्ड ने कहा," न्यूजीलैंडवासियों का मानना है कि आने वाले विदेशियों से जोखिम बढ़ जाते हैं। लिहाजा आव्रजन कानून में परिवर्तन करने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications