'स्वास्थ्य अधिकारियों के बदलने से खसरा उन्मूलन में असमर्थ है भारत'

यूएनएफ की बाल स्वास्थ्य की कार्यकारी निदेशक एंद्रेई गे के मुताबिक भारत अकेला ऐसा देश है जहां खसरा की बीमारी कम करने के पर्याप्त वैश्विक प्रयास नहीं किए गए हैं। गे ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2000-2010 के दौरान अन्य देशों में खसरे से होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत की कमी का संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य निर्धारित समय से दो साल पहले ही हासिल कर लिया गया।

यूएनएफ की एक बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए घाना पहुंचीं गे ने आईएएनएस से कहा, "भारत ने इस बीमारी से लड़ने के मकसद से तैयार किए गए अभियान अब तक शुरू नहीं किए हैं। हम जानते हैं वे दिसम्बर 2010 में इन अभियानों को शुरू करेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि वे इस बार असफल नहीं होंगे।"

उन्होंने कहा कि वैसे भारत जो सही है उसे अपनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में शीर्ष पदों पर जल्दी-जल्दी होने वाले बदलाव इसमें मददगार नहीं होते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को इस बीमारी से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करने चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+