पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में जवान घायल
जम्मू।
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगी भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा रविवार की शाम मशीनगनों और रॉकेटों से की गई भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। यह जानकारी एक सैन्य अधिकारी ने दी। गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक चली। id="toptextpromo">अधिकारी
ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी नहीं की, क्योंकि वे तनाव बढ़ाना नहीं चाहते थे।16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (बीजीएस) सतीश दुआ ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने लगभग 5.30 बजे मशीनगनों से गोलीबारी शुरू कर दी और पाकिस्तानी सैनिकों ने रॉकेट भी दागे।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
दुआ
ने कहा कि इस गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक चली। दुआ ने कहा, "हमने विश्वास बहाली उपायों के हित में जवाबी कार्रवाई नहीं की।"











Click it and Unblock the Notifications