बिहार में सुरक्षा के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 45 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। दूसरे चरण के अधिकांश इलाके मिथिलांचल और तिरहुत क्षेत्र के हैं। अधिकारियों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

इस बीच सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 116 पर संदिग्ध नक्सलियों ने आकर मतदान संबंधी कागजात जला दिए और फरार हो गए। इस घटना की पुष्टि राज्य के अपर पुलिस महानिदेषक पी़ क़े ठाकुर ने भी की है। उन्होंने किसी भी मतदानकर्मी के अगवा होने के समाचार का खंडन किया है।

इधर, सीतामढ़ी के अनमुंडलाधिकारी (एडीएम) शिवदानी सिंह ने रविवार को बताया कि मतदान केन्द्र पर सुबह आवश्यक कागजात पहुंचा दिए गए हैं और वहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि मतदान केन्द्र संख्या से कुछ मतदानकर्मियों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के लिए शिवहर के 96 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर अद्र्घसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावे करीब 85 प्रतिशत मतदान केन्दों पर अद्र्घसैनिक बल तैनात हैं। अन्य मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र बल तैनात हैं।

इस चरण में कुल 98,44,981 मतदाता 46 महिलाओं सहित 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,312 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 3,784 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पांच विधानसभा क्षेत्रों पारू, मीनापुर, साहेबगंज, शिवहर और बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य 40 क्षेत्रों में पांच बजे तक मत डाले जाएंगे। दूसरे चरण में जिन 45 सीटों पर चुनाव होने हैं वे पूर्वी चम्पारण, षिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफरपुर और समस्तीपुर जिला के अंतर्गत आते हैं। मतदान होने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत गुरुवार को 47 सीटों पर मतदान कराया गया था जिसमें 54 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+