'अश्लील नृत्य करने नेपाल पहुंचीं भारतीय लड़कियां'

नेपाल के निजी 'एवेन्यू टेलीविजन' ने रविवार को सपतारी जिले में छिपे हुए कैमरे से लिए गए कुछ दृश्य प्रसारित किए। यह जिला भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित है। यहां एक बगीचे में बनाए गए मंच पर तंग कपड़ों में महिलाएं हिंदी गानों पर नृत्य कर रही थीं। टेलीविजन रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार के न्यू मीना और मधुबनी क्लब जैसे समूह इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जिसमें सैकड़ों भारतीय लड़कियां अश्लील नृत्य करती हैं। वे अपने इस काम को नेपाली सुरक्षा अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम देते हैं।
टेलीविजन चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कार्यक्रम में नेपाल के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम अश्लील था, जिसमें लड़कियां अपने कपड़ों को एक-एक कर उतार रही थीं। नेपाल में यह दंडनीय अपराध है। रिपोर्ट के अनुसार आयोजकों ने 'एवेन्यू' और 'सगारमाथा टेलीविजन' के पत्रकारों के साथ बदसलूकी भी की।
उधर, रिपोर्ट दिखाए जाने के बाद काठमांडू पुलिस राजधानी में कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस नृत्य के स्थानों और मसाज पार्लरों को बंद करा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काठमांडू में भारतीय यौन कर्मियों से देह व्यापार कराने वाले देश छोड़ कर भाग चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications