'भूत' के भय से 11 ने खिड़की से छलांग लगाई
पेरिस। पेरिस के बाहरी इलाके में रह रहे एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने 'भूत' की डर से खिड़की से छलांग लगा दी। इस हादसे में चार महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक यह हादसा ला वेरियेरे कस्बे में उस समय हुआ जब एक महिला ने अपने पति को अंधेरे में देखकर उसे भूत समझ लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचाने की वजह से परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए।
शोरगुल के बीच परिवार में अचानक अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच परिवार के 11 सदस्यों ने भयभीत होकर खिड़की से छलांग लगा दी।
सभी लोगों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक अबोध बच्ची को बचाने में असफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications