बिहार चुनाव : तीसरे चरण में भी प्रचार करेंगे राहुल-सोनिया
पटना। बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी 25 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेंगे। इस दिन राहुल यहां तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राहुल तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को बिहार आएंगे।
इस दिन वह पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र, गोपालगंज के कुचाईकोट तथा सारण के मांझी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों में होना है।
इससे पहले दो चरणों के चुनाव प्रचार के लिए राहुल 24 और 21 अक्टूबर को तीन-तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी महीने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी प्रचार के लिए बिहार आने की संभावना है। प्रधानमंत्री 16 अक्टूबर को अररिया में तथा सोनिया 19 अक्टूबर को मोतिहारी और किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications