मुंबई रनवे पर एयर इंडिया का विमान अटका, सेवाएं प्रभावित
मुम्बई। आजकल हमारे देश में विमान सेवाओं पर लगता है कहर बरस रहा है, ये ही गनीमत है कि हाल फिलहाल में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है लेकिन फिलहाल लापरवाही शबाब पर है। ताजा मसला मुंबई एरयपोर्ट का है, जहां लंदन से आने वाला एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार रात रनवे पर अटक गया। इस घटना के बाद विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।
हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रनवे से हटने तुरंत बाद ही एआई 130 विमान 'वे' की ओर जाते समय अटक गया। इस घटना के बाद विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा। विमान के चालक ने लैंडिग गियर के पास से धुआं निकलने की शिकायत की और लैंडिंग तत्र के खराब होने की आशंका जाहिर की। हवाई अड्डे की आपातकालीन सेवाएं तत्काल हरकत में आ गईं और दाहिने ओर के लैंडिंग गियर पर झाग का छिड़काव किया गया।
इस अभियान के दौरान 'टैक्सीवे' 55 मिनट तक जाम रहा और देर रात लगभग 12.15 बजे उसे हटाया जा सका। अधिकारियों के मुताबिक आपात स्थिति को देखते हुए मुम्बई पहुंचने वाले सात विमानों का रास्ता बदला गया। इनमें से छह को अहमदाबाद तथा हैदाराबाद मोड़ दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications