विप्रो का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा
बेंगलुरू। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अग्रणी सॉफ्टवेयर कम्पनी विप्रो ने 1285 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है।
एक बयान में विप्रो ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कुल राजस्व 7731 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 12 फीसदी अधिक है।अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक तंत्र के मुताबिक शुद्ध आय 28.8 करोड़ डॉलर और कुल राजस्व 1.73 अरब डॉलर रहा।कम्पनी को अपनी वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा से 5747 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।













Click it and Unblock the Notifications