बिहार चुनाव: जेल से चुनाव प्रचार कर रहा है शहाबुद्दीन
पटना।
बिहार के सीवान जेल में शुक्रवार को की गई छापेमारी में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के वार्ड से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन बाहर के लोगों से फोन के जरिए अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर जेल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दागी सांसद के वार्ड से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गईं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
का मानना है कि बिहार विधानसभा चुनाव में शहाबुद्दीन जेल के अंदर से अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि शहाबुद्दीन छह से ज्यादा आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं।











Click it and Unblock the Notifications