कश्मीर: सुलगती घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "घाटी के पहलगाम, कोकेरनाग, काजीगुंड, पीर पांजाल के पर्वतों में इस मौसम की पहली बर्फबारी शुक्रवार को हुई। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ था, जिसमें 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।"
घाटी में हालांकि अभी भी शरद ऋतु का समय है और ठंड के पहले ही बर्फबारी होने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। कश्मीर के एक बाशिंदे पशु चिकित्सक बशीर अहमद वार बताते हैं, "जाड़े के मौसम में फिरन और कांगड़ी से बेहतर विकल्प कुछ नहीं है।"
बशीर ने कहा, "सम्पन्न घरों के लोग भी अपने घरों को जाड़े के दौरान गर्म रखने का प्रयास करते हैं। मेरे जैसे एक आम कश्मीरी के लिए कांगड़ी और फिरन ही अच्छा विकल्प है। जब मैं युवा था तो प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाया करता था।"
उल्लेखनीय है कि छात्र इस समय वार्षिक परीक्षा में व्यस्त हैं और अपने आपको गर्म रखने के लिए कोट और जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं। परीक्षा भवन के भीतर भी सर्दी से बचने के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं किये गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications