लंबी हड़ताल के बाद काम पर लौटे पारा शिक्षक
रांची । शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के साथ समझौता वार्ता के बाद गुरुवार को पारा शिक्षकों की 27 अगस्त से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गयी। पारा शिक्षक समन्वय समिति के विनोद बिहारी महतो के अनुसार शुक्रवार से राज्य के सभी पारा शिक्षक अपने-अपने काम पर लौट जायेंगे। शिक्षा मंत्री ने तीन घंटे चली वार्ता में हड़ताली पारा शिक्षकों पर की गयी कार्रवाई वापस लेने पर सहमति जतायी।
उन्होंने पारा शिक्षकों को सितंबर 2010 से मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया। इसके लिए अगले बजट में राशि का प्रावधान करने की बात कही। उनकी सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर समिति बनाने का आश्वासन दिया। समिति 21 नवंबर तक पारा शिक्षकों की सेवा नियमावली तैयार कर लेगी।













Click it and Unblock the Notifications