दिल्‍ली में कॉल गर्ल ने पति संग की व्‍यापारी की हत्‍या

नई दिल्ली। राजधानी में के पांडवनगर क्षेत्र में एक कार में मिली व्‍यापारी रामनाथ सिंगला की संदिग्‍ध मौत की गुत्‍थी सुलझ गई है। असल में ये मौत नहीं थी, बल्कि उनकी हत्‍या की गई थी। उनकी हत्‍या दिल्‍ली की ही एक कॉल गर्ल ने की थी। वो भी अपने पति और जेठ के साथ मिलकर। यही नहीं तीनों ने मिलकर सिंगला के पास से भारी मात्रा में नगदी भी लूट ली थी।

दिल्‍ली पुलिस ने तीन दिन के अंदर हत्‍या की गुत्‍थी सुलझाते हुए सिंगला के हत्‍यारों को धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को चंडीगढ़ से दिल्‍ली आते वक्‍त सिंगला रास्‍ते में अपने ड्राइवर को उतार कर कॉल गर्ल शीतल (25 वर्ष) के घर चले गए। वहां शीतल ने सिंगला को शराब पिलाई और अपने पति रवि कुमार (26) और जेठ अजय कुमार (36) के साथ मिलकर सिंगला की गला दबाकर हत्‍या कर दी।

सिंगला के पास से 4 लाख रुपए सोने की अंगूठियां, ब्रेसलेट, घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया। तीनों ने इस वारदात को शाम के करीब सात बजे अंजाम दिया। उसके बाद देर रात सिंगला की लाश को कपड़े में लपेट कर कार में रखा और कार पांडवनगर में छोड़ दी।

पुलिस के मुताबिक इससे पहले एक डॉक्‍टर भी शितल के इस गैंग के चक्‍कर में आ गया था, लेकिन वो समय रहते उनके चंगुल से निकल आया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज की और तीनों को धर दबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+