सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर को

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने 29 अक्टूबर से आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) 2010 के सभी योग्य उम्मीदवारों को प्रवेशपत्र भेज दिए हैं। प्रवेशपत्र प्राप्त नहीं होने पर आवेदक संघ लोक सेवा आयोग के सुविधा केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 23381125, 23098543 और 23385271 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उम्मीदवार 011-23074458 फोन नंबर का उपयोग करते हुए आयोग के आईवीआरएस सिस्टम के माध्यम से परीक्षा स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार फैक्स नंबर 011-23387310 पर संदेश भी भेज सकते हैं।परीक्षा स्थलों से संबंधित जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जिन योग्य उम्मीदवारों को अपने प्रवेशपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, वे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे उम्मीदवारों को अपने साथ परीक्षा के समय पहचान के लिए अपने दो फोटोग्राफ साथ लाना होगा, जिनमें से एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए। इनके न होने पर वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इसके अलावा वे अपनी पहचान के लिए अपने साथ पहचानपत्र जैसे मतदाता पहचानपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि ला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+