बिहार में शुक्रवार शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार
दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी समेत कई फिल्मी अभिनेताओं को चुनावी प्रचार में उतारा तो भाजपा की तरफ से अध्यक्ष नीतीन गडकरी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद, अरूण जेटली, स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्घू ने चुनाव प्रचार किया।
जनता दल (युनाइटेड) के लिए अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोट मांगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से लालू प्रसाद, रघुवंश प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी ने चुनाव प्रचार किया तो लोक जनशक्ति पार्टी के लिए रामविलास पासवान ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की। दूसरे चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है उसमें जद (यु) के मंत्री रामनाथ ठाकुर, वरिष्ठ नेता रमई राम, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मुत्री रामचंद्र पूर्वे, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम़ ए़ ए़ फातमी के पुत्र फेराज फातमी प्रमुख हैं।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि प्राय: सभी मतदान केंद्रों पर अद्र्घसैनिक बलों की तैनाती की योजना है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाएंगे। प्रथम चरण के तहत गुरुवार को 47 सीटों पर मतदान कराया गया था।













Click it and Unblock the Notifications