नितिन गर्ग की हत्या में आस्ट्रेलियाई किशोर दोषी

Australi Flag
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने गत जनवरी में भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या में शामिल मेलबर्न के एक और 16 वर्षीय किशोर को दोषी करार दिया है।

गर्ग (22) पर उस समय चाकू से वार किया गया था जब वह याराविले स्थित हंगरी जैक रेस्तरां में काम करने जा रहा था। गर्ग पर हमला क्रूकशैंक पार्क के समीप हुआ था। घायल गर्ग की अस्पताल में मौत हो गई थी।

समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक वैधानिक कारणों के चलते 16 वर्षीय लड़के की पहचान उजागर नहीं की गई है। वह शुक्रवार को 'मेलबर्न बाल अदालत' में उपस्थित हुआ।

किशोर पर गर्ग का मोबाइल चुराने, पुलिस को गलत सूचना देने और अपने 16 वर्षीय सह अभियुक्त को बचाने के लिए गलत बयान देने का आरोप है। किशोर का साथी गुरुवार को अदालत में पेश हुआ, उस पर गर्ग की हत्या करने का आरोप है।

गुरुवाई को सुनवाई के दौरान न्यायालय को बताया गया कि गर्ग की हत्या से पहले उसका दो बार पीछा और एक बार चाकू से धमकाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+