टोयोटा वापस लेगा 15 लाख कारें

इन ख़राबियों से टोयोटा की साख को भारी धक्का लगा है.
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता टोयोटा कंपनी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दुनिया भर से पंद्रह लाख कारों को वापस ले रही है.
इन कारों में ब्रेक फ़्लूइड में लीक की समस्या और फ़्यूल पंप में ख़राबी है.
पिछले साल भी टोयोटा को बड़ी संख्या में कारों को वापस लेना पड़ा था और कंपनी की साख को गहरा धक्का लगा था.
टोयोटा का कहना है कि इन ख़ामियों की वजह से कोई दुर्घटना होने की ख़बर नहीं है.
लेकिन कुल पंद्रह लाख गाड़िया इससे प्रभावित हुई हैं. इनमें लेक्सस रेंज की कई गाड़ियों समेत लोकप्रिय क्राउन और एवलॉन मॉडल की गाड़ियां भी हैं.
इनमें से आधी गाड़ियां उत्तर अमरीका में हैं और बाकी जापान में हैं.
इसके पहले टोयोटा को एक करोड़ 64 लाख डॉलर जुर्माने की तौर पर देना पड़ा था क्योंकि अमरीका में उन्होंने ऐक्सेलरेटर पेडल में आई ख़राबियों को ठीक करने में बहुत वक्त लगाया था.
इस बार की जो ख़राबी है उससे गाड़ियों के ब्रेक लगने की स्पीड में कमी आई है.












Click it and Unblock the Notifications