गिर पडे़ लालू-राबड़ी, कसी मीडिया पर फब्ती
हाजीपुर। चुनाव की सरगर्मियों से गुजर रहे बिहार में आये दिन कुछ न कुछ घटता ही है, और जब बात लालू यादव की हो तो क्या कहने, उनकी तो हर अदा निराली है, बात हाजीरपुर विधानसभा की है जहां से लालू जी धर्मपत्नी राबाड़ी देवी चुनावी मैदान में हैं। यहीं के सोनेपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जन सभा को संबोधित करने पहुंचे पति-पत्नी की मुश्किलें उस समय बढ़ गई जब अचानक ही उनका स्टेज गिर पड़ा। हालांकि स्टेज गिरने की घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।
हाजिरजवाब लालू ने स्टेज गिरने की घटना के तुरंत बाद कहा कि स्टेज गिर गया है अब मैं टीवी पर दिख रहा हुंगा। बहुत मसाला मीडिया को मिल गया है, बस अब वो एंगल बदल-बदल कर हमें टीवी पर दिखा रहे होंगे कि हम कैसे गिरे, कब गिरे ? खैर स्टेज गिरने के बाद आनन-फानन में एक और स्टेज खड़ा किया गया और राहुल और राबड़ी ने अपना भाषण दिया।













Click it and Unblock the Notifications