लालू को नहीं आंध्रा को देखें नीतीश : राहुल गांधी
आग उगलने वाली कांग्रेस फिलहाल आज ठंडी दिखायी दे रही है। क्या ये चुनाव का असर है? कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी कि वह अपने कार्यकाल की तुलना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 15 वर्षों के शासन से नहीं बल्कि विकास के लिए आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों द्वारा किए गए उपायों से करें।
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में चंदौली में एक चुनावी सभा में राहुल ने नीतीश कुमार की धर्मनिरपेक्ष छवि पर भी सवाल उठाया और कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और शिव सेना के प्रमुख बाल ठाकरे के साथ रहकर वह ऐसा दावा नहीं कर सकते। बिहार में पूर्व की अपनी पहली चुनाव सभा के आक्रामक तेवर में थोड़ी नरमी लाते हुए राहुल ने कहा कि नीतीश अपने कार्यकाल में विकास कार्यो को हमेशा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications