मुंबई एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, सभी सुरक्षित
मुंबई। राजधानी दिल्ली से मुंबई पहुंचा किंगफिशर एयरलाइंस का विमान गुरुवार की सुबह जिस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था, उस वक्त विमान से एक पक्षी टकरा गया। हालांकि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मुंबई इंटरनेशनशल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे हवाई अड्डे पर उतरते समय किंगफिशर एयरलाइंस के एक विमान से पक्षी टकरा गया। लेकिन पायलट ने सूझबूझ के साथ विमान को रनवे पर उतार लिया। एमआईएएल के अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि कहीं विमान को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications