मध्य प्रदेश: श्योपुर में 5 अपहृतों का कोई सुराग नहीं

जिला मुख्यालय से लगभग 200 किलोमीटर दूर आगरा थाना क्षेत्र के नयागांव की माध्यमिक शाला से 14 अक्टूबर को हथियारबंद बदमाश पांच लोगों राम सुमेर शाक्य, प्रदीप शर्मा, अवधेश शर्मा, जीतू कुशवाहा और मुकेश कुशवाहा को अपहृत कर ले गए थे। इनमें से चार शिक्षक हैं। अपहरण देवा बंजारा गिरोह ने किया है और अपहृत लोगों के परिजनों से फिरौती भी मांगी है।
चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार झा ने बताया है कि पुलिस बीहड़ में तलाश कर रही है। इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि अपहरण देवा बंजारा गिरोह ने किया है। पुलिस को गिरोह की गतिविधियों की जानकारी है और उम्मीद है कि अपहृतों को जल्दी ही मुक्त करा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications