लखनऊ: रहस्यमय बीमारी से पांच दिन में 10 मौतें

मौत पर उठे सवाल सुनकर उठकर चलते बने महानिदेशक
खदरा इलाके में हुईं मौतों के बारे में जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (स्वास्थ्य) एस.पी. राम ने यहां बुधवार को संवाददाता सम्मेलन बुलाया। जब संवाददाताओं ने पूछा कि ये मौतें किस बीमारी से हुईं तो वह उठकर चले गए।
जाने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इन मौतों को रहस्यमय बीमारी या बुखार नहीं ठहराया जाना चाहिए. हमारे पास पूरा ब्योरा है कि किन कारणों से ये मौतें हुईं। लोगों को इसकी प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी ए.के. शुक्ला ने कहा कि अभी हम बीमारी के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। अनुमान है कि खदरा इलाके में फैली गंदगी के चलते ऐसा हुआ है।
इन मौतों के लिए डेंगू के जिम्मेदार होने को साफ तौर इंकार करते हुए शुक्ला ने कहा कि यहां किसी की मौत डेंगू से नहीं हुई है। लोगों के मुताबिक जिन 10 लोगों की मौत हुई है, वे तेज बुखार, सिरदर्द और उल्टी से पीड़ित थे।












Click it and Unblock the Notifications