श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

इस गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। यह गांव श्रीनगर के लाल चौक से 16 किलोमीटर दूर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद गांव को खाली करा लिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गांव में घुसकर उस मकान को घेर लिया है जहां आतंकवादी छिपे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।"












Click it and Unblock the Notifications