फिलीपींस में बस में विस्फोट, 9 की मौत

सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल रनडोल्फ कमांगबांग ने बताया कि इस विस्फोट में नौ यात्री घायल भी हुए हैं। माना जा रहा है कि इस घटना को लुटेरों ने अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया, "इलाके में सक्रिय हथियारबंद समूहों से बस कम्पनी को वसूली के लिए पत्र मिलते रहते हैं।" मुख्य पुलिस अधीक्षक गिल मेनेसेस ने बताया कि बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि वाहन के खड़े रहने के दौरान उसमें बम रखा गया होगा।
वरिष्ठ अधीक्षक कार्नेलियो सालिनाज के अनुसार प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि बम सामान में रखा गया था। प्रांतीय पुलिस कमांडर सालीनाज ने बताया कि विस्फोट में बस की छत उड़ गई है। उन्होंने कहा,"हम फिरौती वसूली करने वालों पर निगरानी रख रहे हैं। लेकिन प्रशासन इसके आतंकवादी घटना होने से भी इंकार नहीं कर रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications