बिहार में मतदान में तेजी, लोगों में भारी उत्साह
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदान में व्यवधान डालने एवं इसे प्रभावित करने के आरोप में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें किशनगंज में 13 तथा कटिहार में 18 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 10 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
इधर, राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 11 बजे तक 19़ 3 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। इनमें सहरसा में 16 प्रतिशत, मधेपुरा में 19, अररिया में 20 तथा पूर्णिया में 15 प्रतिशत मतदान शामिल हैं।
इस बीच, कोचाधामन, फारबिसगंज, कदुवा तथा सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केन्द्रों में मतदान बहिष्कार की सूचना भी मिली है। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मतदान के दौरान कटिहार जिले में दिल का दौरा पड़ने से एक पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गई। निर्वाचन आयोग ने मृतक अधिकारी के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 123 पर तैनात 55 वर्षीय मोहम्मद हबीब का दिल की दौरा पड़ने से मौत हो गई। हबीब मनिहारी के एक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications