बिहार चुनाव : शांति से निपटा पहला दंगल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 47 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चरण में मतदाताओं ने 52 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 631 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद कर दिया। मतदान में व्यवधान डालने के आरोप में 41 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्रथम चरण में जहां चुनाव हुए उनमें से अधिकांश इलाके सीमांचल और कोसी क्षेत्र के हैं। जिन क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया उनमें मधुबनी जिला की 10, अररिया की छह, सुपौल की पांच, किशनगंज की चार, पूर्णिया की सात, कटिहार की सात, सहरसा की चार और मधेपुरा जिला की चार विधानसभा सीटें शामिल हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में पांच बजे तक मत डाले गए। अधिकांश क्षेत्रों में मतदान सुबह धीमा रहा और दिन ढलने के साथ लोग अपने-अपने घरों से निकले और मतदान किया। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई।

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दोपहर दो बजे तक 35 से 40 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदान में व्यवधान डालने एवं इसे प्रभावित करने के आरोप में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें किशनगंज में 13 तथा कटिहार में 18 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 10 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

मतदान के दौरान कटिहार जिले में दिल का दौरा पड़ने से एक पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गई। निर्वाचन आयोग ने मृतक अधिकारी के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 123 पर तैनात 55 वर्षीय मोहम्मद हबीब का दिल की दौरा पड़ने से मौत हो गई। हबीब मनिहारी के एक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जाता है।

उन्होंने बताया कि अधिकारी की मौत के बाद कुछ समय के लिए इस मतदान केन्द्र पर मतदान रोकना पड़ा लेकिन बाद में एक अन्य पीठासीन पदाधिकारी की तैनाती कर दी गई। इसके बाद मतदान संपन्न हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+