पहला चरण: बिहार की 47 सीटों पर मतदान शुरू
पटना। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान गुरुवार की सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में 47 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के अधिकांश इलाके सीमांचल और कोसी क्षेत्र के हैं। अभी तक किसी भी मतदान केंद्र से हिंसा की खबर नहीं मिली है, हालांकि कटीहर के एक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की मौत हो जाने के कारण कुछ दर के लिए मतदान रुका जरूर था।
प्रथम चरण के चुनाव में 10,454 मतदान केन्द्रों पर कुल 10,700,797 मतदाता 52 महिलाएं सहित कुल 631 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं के लिए 25,728 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का उपयोग किया जा रहा है।
राज्य के प्रथम चरण में मतदान होने वाली 47 सीटों में मधुबनी जिला में 10 , अररिया में छह, सुपौल में पांच, किशनगंज में चार, पूर्णिया में सात, कटिहार में सात, सहरसा में चार और मधेपुरा जिला में चार विधानसभा सीटें षामिल हैं। मतदान होने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में पांच बजे तक मत डाले जा सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications