मुंबई में मिली 200 साल पुरानी सुरंग

मुंबई। दक्षिण मुंबई में स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस परिसर में एक ऐसे सुरंग का पता चला है, जिसे समझा जाता है कि यह 200 साल पुराना होगा। 100 किलोमीटर लंबी ये सुरंग मुंबई के हेड पोस्ट ऑफिस के आहते में मिली। इस सुरंग के चार दरवाजे मुंबई के अलग-अलग इलाकों में खुलते हैं। अब तक लोग इस सुरंग को गटर समझ रहे थे। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी। महाराष्ट्र डॉक सेवा के महानिदेशक आभा सिंह ने कहा कि यह सुरंग दक्षिण मुम्बई के कुलाबा की ओर बढ़ती है। समझा जाता है कि यह बच भागने का एक प्राचीन रास्ता है।

सिंह ने बताया, "हमने जो देखा उसके अनुसार यह एक बहुत ही सुव्यवस्थित रास्ता है, जो जमीन में लगभग 20 फुट नीचे है। बारिश के कारण यह मिट्टी से भरी हुई है।" यद्यपि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह सुरंग कब बनी थी, लेकिन कुछ मीटर की दूरी पर पाई गई एक अन्य सुरंग लगभग 160 वर्ष पुरानी है।

बृहन्मुम्बई नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि यह कोई पुराना जल निकासी का रास्ता नहीं है। "यह वाकई में एक सुरंग है और आश्चर्यजनक रूप से अच्छी हालत में भी है।" भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इस सुरंग के आकलन में जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+