उफान पर याहू की कमाई, निवेशक अभी भी चिंतित
सान फ्रांसिस्को। मशूहर वेब पोर्टल याहू के मुनाफे में चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 113 फीसदी की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हाल के दिनों में निवेशकों की चिंता बिक्री के बारे में रही है लेकिन याहू ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उसकी आय भी पिछले साल की 18.6 करोड़ डॉलर से बढ़कर 39.6 करोड़ डॉलर हो गई।
कम्पनी का राजस्व दो फीसदी की वृद्धि के साथ 1.6 अरब डॉलर रहा। याहू के मुख्य कार्यकारी कैरोल बाट्र्ज ने कहा कि कम्पनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।













Click it and Unblock the Notifications