शिव सेना ने कहा मस्जिद की 'अजान' से होता है ध्वनि प्रदूषण

Shiv Sena
मुंबई। शिवाजी पार्क रैली में 50 डेसिबल से ज्यादा शोर करने पर शिवसेना के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण के मानकों के उल्लंघन पर केस दर्ज किए जाने पर शिवसेना जमकर बरसी।

शिव सेना ने बुधवार को कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने के लिए मस्जिदों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। शिव सेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि शहर की मस्जिदों में सुबह के समय जो 'अजान' होती है इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी तकलीफ होती है।

संपादकीय में लिखा है कि 'अजान' विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई में व्यवधान उपस्थित करता है। तेज आवाज से बीमार लोगों को भी असुविधा होती है, लेकिन इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

संपादकीय ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने वाली सुमारिया अब्दुल से पूछा गया है कि वह इस मामले में अपनी आवाज क्यों नहीं उठा रही हैं? मुखपत्र ने उनके अभियान को 'नाटक' करार दिया है। 'सामना' ने लिखा है कि ऐसे लोग हिंदू, हिंदुत्व और मराठियों के हित की बात करने वाले शिव सेना 'टाइगर' की आवाज को दबाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि शिव सेना ने मंगलवार को बुर्का पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। उसका कहना है कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहने जाने से सुरक्षा को खतरा बना रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+