Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंत्री को दबोच कर मुंह पर स्याही पोत दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने यहां केंद्रीय योजना राज्य मंत्री वी. नारायणस्वामी पर कुछ युवकों द्वारा स्याही फेंके जाने की घटना की निंदा की है। हालांकि नेताओं ने कहा कि यह घटना मंत्री के प्रति लोगों का असंतोष दर्शाती है।

एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बताया, "नारायणस्वामी राज्य में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। वह राज्य में भाजपा को टक्कर देने में असफल साबित हुए हैं।" उल्लेखनीय है कि केंद्रीय योजना राज्य मंत्री को कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में करीब 22 युवकों ने रोक लिया था। युवक 'सोनिया गांधी जिदाबाद' और 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।

नारायणस्वामी जब गाड़ी से उतरे तो युवकों ने उन पर स्याही फेंक दी। युवकों ने मंत्री के कुर्ते और चेहरे पर भी स्याही पोत दी थी। इस दौरान मंत्री के साथ मौजूद कांग्रेस सदस्यों ने चार युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना की साजिश किस पार्टी ने रची इसका पता नहीं चल सका है।

एक प्रभावशाली नेता ने बताया, "नारायणस्वामी कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में उन्होंने कांग्रेस के ईमानदार और वरिष्ठ प्रतिबद्ध सदस्यों को दरकिनार कर दिया है।" उन्होंने बताया कि वह तीन साल से भी अधिक समय से राज्य के प्रभारी हैं, फिर भी वह पार्टी के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने में सफल नहीं हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले के भटगांव विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे की घोषणा गत चार अक्टूबर को हुई थी। इसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+