अचानक बिजली आ जाने से 2 की मौत
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में चल रहे सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली आ जाने से दो विद्युत कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर विद्युत दफ्तर में तोड़फोड़ की।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को धामनौद में बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन के सुधार कार्य में लगे थे। तभी अचानक बिजली चालू हो गई और करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो बिजली कर्मचारियों की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा करते हुए विद्युत दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। हालात तनावपूर्ण हैं और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications