कोलकाता मेट्रो के 2 डब्बे पटरी से उतरे
कोलकाता । कोलकाता में बुधवार को सेंट्रल स्टेशन के समीप मेट्रो ट्रेन के दो डब्बे पटरी से उतर जाने से यात्रियों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
कोलकाता मेट्रो रेल के प्रवक्ता ने बताया कि कवि सुभाष की ओर जाने वाली ट्रेन के सुरंग में फंस जाने पर यात्रियों को आपातकालीन द्वार के रास्ते बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा, "मेट्रो जब सेंट्रल स्टेशन में प्रवेश कर रही थी तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से डिब्बे पटरी से उतरे।" घटना के कारण मैदान और दमदम स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा बाधित रही। उन्होंने कहा, "हम मैदान और कवि सुभाष स्टेशन के बीच संक्षिप्त सेवा मुहैया करा रहे हैं।"
शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस. मिश्रा ने कहा कि घबराहट के कारण कुछेक यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन घटना की संयुक्त रूप से जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications