सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला

UPSC LOGO
नई दिल्‍ली। आईएएस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। वो यह कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं। अगले साल यानी 2011 से वैकल्पिक प्रश्‍नपत्र नहीं होगा, इसकी जगह अभ्‍यर्थियों को दो अनिवार्य विषयों की परीक्षा देनी होगी। दोनों परीक्षाएं दो-दो घंटे की होंगी।

यूपीएससी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा में दोनो प्रश्‍नपत्र 200-200 अंक के होंगे। अनिवार्य विषयों में भारतीय राज्यतंत्र, शासन और संवाद कौशल, आदि विषय शामिल होंगे। पहले प्रश्‍नपत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय महत्व की सामायिक घटनाएं, भारत का इतिहास और भारतीय, भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, पर्यावरण पारिस्थिकीय, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन विश्व भूगोल, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, जैसे विषय शामिल होंगे।

वहीं दूसरे प्रश्‍नपत्र में संवाद कौशल, सामान्य विज्ञान, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, सामान्य मानसिक योग्यता, दसवीं स्तर के संख्यात्मक गणित और अंग्रेजी भाषा की योग्यता, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक योग्यता आदि, से संबंधित प्रश्‍न पूछे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+