बिहार में 21 अक्टूबर को प्रथम चरण का चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। पहले चरण में राज्य के 8 जिलों की 47 सीटों पर चुनाव होने हैं। प्रथम चरण के तहत मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा जिले की 47 सीटों पर चुनाव होगा। सभी राजनीतिक दलों ने पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए 636 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें सतारूढ़ जनता दल (यू) के 26 और उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा के 21, राजद के 31, लोजपा के 16, माकपा के 7, राकांपा के 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और बसपा ने राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी के अलावा अन्य कई फिल्मी अभिनेताओं को चुनावी प्रचार में उतारा है। वहीं भाजपा की ओर से नितिन गडकरी, सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद, अरूण जेटली, स्मृति ईरानी, नवजीत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जद (यू) के लिए शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोट मांगे और बसपा की ओर से प्रचार की कमान मायावती ने संभाली है जबकि राकांपा ने तारिक अनवर को चुनावी प्रचार में लगाया।

प्रथम चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है उसमें जद (यू) के मंत्री नरेन्द्र प्रसाद यादव, रेणु कुमारी जेल में बंद पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी रंजीता रंजन, कांग्रेस के बिहार इकाई के अध्यक्ष महबूब अली कैसर, जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी लवली आनंद, माकपा से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अजीत सरकार के पुत्र अमित सरकार प्रमुख हैं।

परिसीमन के बाद पहली बार होने वाले इस चुनाव में सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनाव आयोग सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से सजग है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने मंगलवार को बताया कि लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों पद केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती नहीं होगी वहां अन्य आर्म्ड फोर्स तैनात की जाएगी। बूथों पर निगरानी के लिए माइक्रो आब्जर्वर लगे होंगे। इसके अलावा 20 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर लाइव वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था होगी। इसके जरिए मतदान केन्द्रों की प्रत्येक गतिविधियों पर चुनाव आयोग, निर्वाचन विभाग और संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी नजर रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+