बिहार विधानसभा चुनाव : 243 सीटों पर होगा महासंग्राम

बिहार में विधानसभा के चुनाव छह चरणों में 21 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक होंगे। मतगणना 24 नवम्बर को कराई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 21 अक्टूबर को 47 सीट के लिए, दूसरे चरण में 24 अक्टूबर को 45 सीट, तीसरे चरण में 28 अक्टूबर को 48 सीट, चौथे चरण में एक नवंबर को 42 सीट, पाँचवे चरण के लिए नौ नवंबर को 35 सीट और 20 नवंबर को अंतिम चरण में 26 सीट के लिए मतदान होगा।

विधानसभा चुनाव के साथ ही राज्य में बांका लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव भी कराए जाएँगे। यह सीट निर्दलीय सांसद दिग्विजय सिंह का 24 जून को निधन हो जाने के कारण रिक्त हुई है। बांका निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के चौथे चरण में एक नवम्बर को मतदान होगा। परिसीमन के बाद बिहार विधानसभा का यह पहला चुनाव है। विधानसभा की 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जाति और दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के पाँच करोड़ 50 लाख 88 हजार मतदाता 56 हजार 943 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इस चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन का मुख्य मुकाबला लालू प्रसाद और रामविलास पासवान के नेतृत्व वाले राजद-लोजपा गठबंधन से होगा। लंबे समय से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस भी इस बार पूरे दमखम से चुनाव मैदान में होगी।

पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस ने राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उधर वामपंथी संगठन माकपा, भाकपा और माकपा माले मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इन दलों के बीच अगले सप्ताह सीटों का तालमेल होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+