मैसूर में दशहरा पर निकली हाथियों की शोभायात्रा
मैसूर। कर्नाटक में 10 दिनों तक चलने वाला दशहरा पर्व का समापन रविवार को सजे-धजे हाथियों की शोभायात्रा के साथ हुआ। 'जम्बो सवारी' के नाम से प्रसिद्ध इस जुलूस को देखने देशभर से हजारों लोग यहां पहुंचे।
महलों के इस शहर में भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए चार किलोमीटर तक पुरुष, महिलाएं, बच्चे कतार में खड़े रहे। राजसी हाथी बलराम के ऊपर 750 किलो सोने का हौदा रखा गया था, जिसमें देवी चामुण्डेश्वरी की मूर्ति रखी गई थी।
शोभायात्रा में बलराम के साथ अन्य 11 हाथी, घोड़े, ऊंट, झांकियां, नाचते-गाते सांस्कृतिक दल और पुलिस बैंड का जत्था शामिल था।













Click it and Unblock the Notifications