कर्नाटक संकट खिंचा, 5 अयोग्य विधायकों पर सुनवाई करेगी दूसरी बेंच
बेंगलुरू।
कर्नाटक उच्च न्यायालय की एक खण्डपीठ ने सोमवार को सत्ताधारी भाजपा के 11 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले को तीसरे न्यायाधीश के हवाले कर दिया जबकि पांच निर्दलीयों के मामले में सुनवाई दूसरी न्यायिक पीठ को सौंप दिया। id="toptextpromo">सूत्रों
के मुताबिक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएस खेहर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के पक्ष में थे जबकि दूसरे न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कुमार इससे असहमत थे। तीसरे न्यायाधीश इस मामले की सुनवाई 20 अक्टूबर को करेंगे जबकि दूसरी बेंच में यह मामला 2 नवंबर को सुनेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ज्ञात
हो कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विगत सोमवार को भारी हंगामे के बीच पहली बार ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव जीता था। विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया ने विश्वास मत के पहले ही 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। बाद में इन विधायकों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।











Click it and Unblock the Notifications