सपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान का आरोप

आरोप है कि कानपुर के मर्चेट चैम्बर हाल में स्थानीय सपा नेता हरिमोहन सिंह के 91वें जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान तिरंगा बना केक (केक पर तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्रबनी आकृति) काटा गया और इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे।
कानपुर के जिलाधिकारी मुकेश मेश्राम ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय समाचार चैनलों के माध्यम से हमारे सज्ञान में यह आया है कि मर्चेट चैम्बर हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में तिरंगे जैसा केक काटा गया।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो यह बहुत गंभीर मामला है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications