राज ठाकरे के पार्टी कार्यालय में चोरी
मुम्बई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुख्य कार्यालय से सोमवार को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी की चोरी हो गई। मनसे के उपाध्यक्ष वी. सारस्वत ने बताया कि राजगाद स्थित मुख्य कार्यालय में चोरी का पता तब चला, जब दोपहर बाद हर्षाल देशपांडे ने एक छोटे लॉकर को खुला पाया।
सारस्वत ने कहा, "कुछ महत्वपूर्ण कागजात, चेकबुक और 2,000 रुपये गायब हैं।" उन्होंेने बताया कि निकटवर्ती शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे पार्टी कार्यालय से कुछी दूरी पर रहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षाकर्मी हर पल तैनात रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications