हर किसी के अंदर एक बच्चा

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक ग्राहक को जीवन बहुत दुखों से भरा और कठिन नजर आता था। उसके लिए हंसना मुश्किल था और जब वह हंसती थी तो इस बात से डर जाती थी कि कुछ 'बुरा' हो जाएगा। उसे इस चेतावनी के साथ बड़ा किया गया था, 'हंसो मत, वरना 'वे' तुम्हारा बुरा करेंगे।'

विचार : मैं उतना अच्छा नहीं हूं। स्रोत : त्यक्त और अपेक्षित होगा। उसके लिए बात करना बहुत कठिन था। उसके लिए चुप रहना जीवन जीने का एक तरीका बन गया था। उसने कभी-कभी नशीले पदार्थो व शराब से छोड़ी थी और उसे यकीन हो गया था कि वह बहुत बुरा है। मैंने पाया कि जब उसकी मां की मृत्यु हु़ई, तब वह बहुत छोटा था और उसका पालन-पोषण उसकी एक रिश्तेदार ने किया था। वह रिश्तेदार केवल कोई आदेश देते समय ही उससे बात करती थी और उसे चुप्पी में पाला गया था। वह खाना भी चुपचाप अकेले में खाता था और चुपचाप अपने कमरे में पड़ा रहता था। उसका एक प्रेमी था, वह भी एक चुपचाप रहने वाला व्यक्ति था और वे अपना अधिकांश समय अकेले में चुप रहकर बिताते थे। प्रेमी की मृत्यु हो गई और वह एक बार फिर अकेला हो गया।

अभ्यास : नकारात्मक संदेश-अगला अभ्यास यह है कि आप एक कागज का बड़ा टुकड़ा लें तथा एक सूची बनाएं कि आपके माता-पिता के अनुसार आपके अंदर कौन सी कमियां थीं। आपने कौन से नकारात्म संदेश सुने? अपने आपको पर्याप्त समय दें, ताकि आप अधिक से अधिक बातें याद कर सकें। इसके लिए आधा घंटा आम तौर पर काफी होता है।

उनका पैसे के बारे में क्या कहना था? वे आपके शरीर के बारे में क्या कहते थे? वे प्यार और रिश्तों के बारे में क्या कहते थे? उन्होंने आपकी रचनात्क प्रतिभाओं के बारे में क्या कहा? उन्होंने आपसे कौन-सी नकरात्मक बातें कहीं?

यदि आप कर सकें तो इन चीजों पर वस्तुपरक दृष्टि से नजर डालें और अपने आप से कहें, 'तो वह विचार यहां से आया है।' अब एक नया कागज लें और थोड़ी गहराई से सोचें। आपने बचपन में और कौन सी नकारात्म चीजें सुनी थीं? रिश्तेदारों से, शिक्षकों से, मित्रों से, महत्वपूर्ण लोगों से, धार्मिक स्थल से। उन सबको लिखें। पूरा समय लें। अपने शरीर में पनपने वाली भावनाओं पर नजर रखें।

कागज के इन दोनों टुकड़ों पर जो भी है, वे ऐसे विचार हैं जो आपको अपने अंदर से हटाने हैं। यही वे विश्वास हैं, जो आपके भीतर 'मैं उतना अच्छा नहीं' जैसे विचार पैदा कर रहे हैं।

अपने आपको एक बालक के रूप में देखना। यदि हम तीन वर्ष के एक बच्चे को लें और उसे एक कमरे के मध्य में डाल दें। फिर आप और मैं उस बच्चे पर चिल्लाना शुरू कर दें और उससे कहें कि वह कितना बेवकूफ है, वह किस भी काम को ठीक से नहीं कर सकता, कैसे उसे यह करना चाहिए और नहीं करना चाहिए, उसके द्वारा की गई 'अफरा-तफरी पर नजर डालें'। साथ ही उसे एक-दो थप्पड़ लगा दें तो आखिरकार हमारे सामने एक डरा हुआ छोटा सा बच्चा होगा, जो चुपचाप एक कोने में बैठा होगा या जो उस जगह को अस्त-व्यस्त कर देगा। बच्चा इन दोनों में से एक तरीका अपनाएगा, लेकिन हम उस बच्चे की क्षमता को कभी नहीं जान पाएंगे।

अगर हम उसी छोटे बच्चे को ले जाएं और उससे कहें कि हम उसे कितना प्यार करते हैं, हम उसकी कितनी परवाह करते हैं कि वह कितना अच्छा लगता है और वह कितना तेज और होशियार है, कि वह जिस तरीके से काम करता है, वह हमें बहुत अच्छा लगता है। वह गलतियां कर सकता है, क्योंकि उनसे वह सीखता है- और कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम हमेशा उसके साथ हैं- फिर उस बच्चे की क्षमता को देखकर आप दंग रह जाएंगे।

हममें से हर किसी कि अंदर तीन वर्ष का एक बच्चा है और हम अपना अधिकांश समय अपने भीतर उस बच्चे पर चिल्लाते हुए बिताते हैं। फिर हम सोचते हैं कि हमारा जीवन इतना दु:खी क्यों है?

अगर आपका कोई मित्र था, जो हमेशा आपकी आलोचना करता था तो क्या आप उस व्यक्ति के आस-पास रहना चाहेंगे? शायद आपके साथ बचपन में ऐसा व्यवहार किया गया था और यह दु:ख की बात है। हालांकि यह काफी पहले की बात है, ओर यदि आप अब अपने साथ उसी प्रकार का व्यवहार करना चाहते हैं तो यह और भी अधिक दु:ख की बात है।

तो अब, हमारे सामने नकारात्म संदेशों की एक सूची है जो हमने एक बालक के रूप में सुना था। यह सूची आपके अनुसार आपके अंदर मौजूद कमियों की सूची से किस तरह मेल खाती है? क्या वे लगभग समान हैं? शायद हां।

हमारे जीवन की कहानी अपने शुरुआती संदेशों पर आधारित है। हम सभी अच्छे छोटे बच्चे होते हैं और अत्यंत आज्ञापूर्वक उन सभी बातों को स्वीकार कर लेते हैं जो 'वे' हमें सच्चाई के रूप में बताते हैं। अपने माता-पिता को दोषी ठहराना और अपने जीवन का बाकी समय एक पीड़ित के रूप में बिताना हमारे लिए बहुत आसान होगा। लेकिन यह कोई अच्छी बात नहीं होगी और निश्चित रूप से यह हमें इन बंदिशों से नहीं निकालेगी।

(प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'यू कैन हील योर लाइफ' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+