मध्य प्रदेश: खाई में गिरी बस, 4 मरे, 40 घायल
मुलताई से अमरावती के बीच चलने वाली पेठे कम्पनी की यात्री बस क्रमांक एमडब्ल्यूवी 6666 मुलताई से अमरावती के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही सदाप्रसन्न घाट में स्थित मंदिर के आगे मोड़ पर पहुंची बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे 35 फीट से भी अधिक गहरी खाई में जा गिरी। बस में दबने से वरूड़ निवासी देवी बाई देशमुख, बस चालक सरपू भाई एवं अन्य दो की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रभातपट्टन एवं आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वरूड़ के अस्पताल में 25 एवं 19 घायलों को प्रभातपट्टन के शासकीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।बस में फंसे युवक को निकालने के लिए प्रशासन और ग्रामीण कवायद कर रहे हैं. घटना स्थल पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत क्षेत्रीय विधायक सुखदेव पांसे भी मौके पर पहुंचे।













Click it and Unblock the Notifications