भारतीय सेना प्रमुख के बयान पर पाकिस्तान की उग्र प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है, "भारतीय सेना प्रमुख द्वारा दिया गया बयान निराधार और सच्चाई से परे है। हम इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना प्रमुख द्वारा क्षेत्र में संभावित परमाणु युद्ध संबंधित दिया गया बयान अति गैरजिम्मेदाराना है और दुनिया के इस हिस्से में शांति और सुरक्षा के लिए हानिकारक है।" प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के बयान देने से पहले अधिक परिपक्व ता एवं संयम बरतना चाहिए।
ज्ञात हो कि जनरल सिंह, सेना के थिंक टैंक सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस) की ओर से भारतीय सेना की उभरती भूमिकाएं और कार्य विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में शुक्रवार को ये बातें कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications