उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर फटने से 5 मरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गैस सिलेंडर (एलपीजी) फटने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली शहर क्षेत्र के बलुहा मुहल्ले में शुक्रवार शाम रफीक अली के घर में गैस सिलेंडर फटने से मकान गिर गया जिसके मलबे में दबकर पांच परिजनों की मौत हो गई। विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि जांच के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त लगभग सभी परिजन घर में ही मौजूद थे।
कुमार ने कहा कि राहत व बचाव दल द्वारा सात घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications