लंदन में पाकिस्तानी महिला की जलकर मौत
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक यह पता नहीं चल सका है कि आसिया खान ने स्वयं आग लगा ली या किसी और व्यक्ति ने उसे आग के हवाले कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि आसिया इस साल के शुरू में यहां आई थी। उसने पारंपरिक रूप से शादी की थी। वह यहां अपने पति नावीद, सास और दो ननदों के साथ रहती थी।
पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आसिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications