रांची के बाहरी क्षेत्र से विस्फोटक बरामद
रांची, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस द्वारा शनिवार को रांची के बाहरी इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियान में नक्सली ठिकानों से विस्फोटक बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार रांची से 45 किलोमीटर दूर बुंडू के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में विस्फोटक बरामद हुए हैं। अभियान में जिलेटिन की छड़ें, तारें और अन्य विस्फोटक बरामद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बुंडू नक्सलियों के क्षेत्रीय कमांडर कुंडा पहान की गतिविधियों का क्षेत्र है। कुंडा पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा और विशेष शाखा के निरीक्षक फ्रांसिस इंदुवार की हत्या करने का आरोप है।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications