दशहरे पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ के आशियाना इलाके में रावण दहन के सबसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां 50 फुट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है। रावण के साथ ही उसके भाई कुम्भकर्ण और बेटे मेघनाद के विशालकाय पुतले भी जलाए जाएंगे।
दशहरे के दिन ( रविवार को) रावण दहन कार्यक्रम के दौरान यहां बड़ी संख्या में विशिष्ट लोग जमा होंगे। माना जा रहा है कि राज्यपाल बी. एल. जोशी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राजधानी में ऐशबाग मैदान, तेलीबाग मैदान, हिंदुस्तान एयरोनॉटक्सि लिमिटेड (एचएएल) परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
अमीनाबाद बाजार के दुकानदार रईस अहमद कहते हैं कि 'छोटा रावण' खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया था जो अपने बच्चों को लेकर अगर मेला ग्राउंड न जाना चाहें तो वह अपने मुहल्ले या घर में ही रावण का दहन कर सकते हैं। इस पुतले की कीमत 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक रखी गई है।
राम की रावण पर विजय के तौर पर मनाया जाने वाला दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इससे पहले नवरात्रि के दौरान अनेक स्थानों पर रामलीलाएं आयोजित की गईं। लखनऊ के अलावा राज्य के कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर शहरों में दुर्गा पूजा और रामलीलाओं की धूम है। इन जिलों में भी रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications