न्यूजीलैंड के तैराक के बचाव में पिता

समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों में डेनियल ने पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उनके पिता मरे बेल ने कहा है कि जब उनका बेटा नौ साल का था तभी से उसका सपना तैराकी में शीर्ष स्थान हासिल करना था और वह इसके लिए बेहद प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि डेनियल अपने लक्ष्य को कैसे हासिल कर सकेगा। अगर वह अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक को अपने दिमाग में रखता है तो उसे कड़ी मेहनत करनी होगी।"

न्यूजीलैंड के तैराकी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक बायरन ने कहा है कि डेनियल ने टीम के शराब पीने सम्बंधी नियम को तोड़ा था।

गौरतलब है कि पिछले दो सालों में विदेश यात्रा के दौरान शराब पीने संबंधी मामले में डेनियल के दोषी पाए जाने की यह तीसरी घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+